Loading...

थाना खैरगढ़ पुलिस ने 7 मुकदमों से संबंधित माल का कराया विनष्टीकरण

Gargachary Times 22 August 2026, 19:52 65 views
Firozabad
थाना खैरगढ़ पुलिस ने 7 मुकदमों से संबंधित माल का कराया विनष्टीकरण
फिरोजाबाद। थाना खैरगढ़ पुलिस ने जुआ/सट्टा अधिनियम एवं आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज कुल सात अभियोगों से संबंधित माल का न्यायालय के आदेश के अनुपालन में नियमानुसार विनष्टीकरण कराया। इस कार्रवाई में आबकारी अधिनियम के छह मामलों से संबंधित करीब 20 लीटर अवैध देशी शराब को नष्ट कराया गया। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद आदित्य लांग्हे के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद शेखर सेंगर के कुशल नेतृत्व में की गई।थाना खैरगढ़ पर पंजीकृत जुआ/सट्टा अधिनियम के एक अभियोग तथा आबकारी अधिनियम के छह अभियोगों से संबंधित माल के विनष्टीकरण के लिए अपर सिविल जज (सी0डि0)/एसीजेएम फिरोजाबाद द्वारा 17 अगस्त 2026 को आदेश जारी किया गया था। आदेश के अनुपालन में गठित टीम की मौजूदगी में माल का नियमानुसार विनष्टीकरण कराया गया।पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई, ताकि प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे। विनष्टीकरण के दौरान क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद शेखर सेंगर, उपजिलाधिकारी शिकोहाबाद, आबकारी निरीक्षक शिकोहाबाद, थाना प्रभारी खैरगढ़ प्रवीण कुमार मिश्र तथा हेड मोहर्रिर 785 विजेन्द्र सिंह मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब एवं जुआ-सट्टा जैसी गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
Follow Samachar24