Loading...

फर्जी ट्रेप कार्यवाही के विरोध में लेखपालों ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

Gargachary Times 22 August 2026, 19:52 46 views
Jalaun
फर्जी ट्रेप कार्यवाही के विरोध में लेखपालों ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
कोंच/जालौन तहसील परिसर में दिन शनिवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन (ACO) एंटी करप्शन एवं विजिलेंस टीम पर लेखपालों के खिलाफ कथित गलत अनुचित और दुर्भावनापूर्ण ट्रैप कार्रवाई के आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन किया वही मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग की है संघ ने एसडीएम अभिनव कुमार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर ट्रैप कार्रवाई से पहले शिकायतों की निष्पक्ष जांच और स्पष्ट मानक प्रक्रिया लागू करने की मांग की संघ का कहना है कि लेखपाल राजस्व विभाग का अग्रिम पंक्ति का कर्मचारी है जो गांव-गांव जाकर भूमि विवाद पैमाइश अतिक्रमण और अन्य राजस्व कार्यों का निर्वहन करता है नियमों के विपरीत कार्य करने से इनकार करने पर कई बार संबंधित व्यक्ति अथवा दलाल द्वारा रंजिश में झूठी शिकायत किए जाने की आशंका रहती है ज्ञापन में 20 अगस्त 2026 को अयोध्या की तहसील सोहावल में लेखपाल उत्कर्षदीप से जुड़े प्रकरण का उल्लेख करते हुए CCTV फुटेज वायरल वीडियो इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और प्री-ट्रैप प्रक्रिया की स्वतंत्र जांच की मांग की गई है संघ ने कहा कि भ्रष्टाचार का समर्थन नहीं किया जाएगा और दोषी कर्मचारी पर नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए लेकिन निर्दोष कर्मचारी को फंसाना स्वीकार्य नहीं है संघ के अनुसार इसी मुद्दे को लेकर प्रदेश के 75 जिलों और 351 तहसीलों में थाना दिवस का बहिष्कार कर लेखपालों ने एक दिवसीय कलम बंद हड़ताल व धरना-प्रदर्शन किया संघ ने ट्रैप से पहले शिकायतकर्ता की पृष्ठभूमि रंजिश और लेखपाल के अधिकार क्षेत्र की जांच तथा स्पष्ट SOP लागू करने की मांग की है
Follow Samachar24