एका पुलिस टीम द्वारा ऑनलाइन सैक्स रैकेट चलाने वाले दो अन्तर्राज्यीय शातिर अभियुक्त अवैध असलहा सहित गिरफ्तार
Gargachary Times
7 September 2025, 16:16
339 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा जनपद में अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी जसराना के कुशल नेतृत्व में थाना एका पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तगण 1. गुलशन पुत्र विजयपाल सिंह निवासी ग्राम सिंहपुर उडेसर थाना एका जनपद फिरोजाबाद एवं 2. रोहित कुमार पुत्र रामनिवास सिंह निवासी सिंहपुर उडेसर थाना एका जनपद फिरोजाबाद को नगला धारू नहर पटरी से गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण ऑनलाइन गूगल प्लेटफार्म पर सैक्स वेबसाईटों के माध्यम से ऑनलाइन कस्टमर को उनकी सुविधानुसार महिलाओं व लडकियों की फोटो भेजकर सैक्स रैकेट चला रहे हैं और आर्थिक लाभ कमा रहे हैं । जिसमें यह लोग कस्टमर से एडवांस पैसे डलवा कर लडकियों को उनके बताये स्थान पर बरामद स्विफ्ट गाडी से पहुँचाने का काम करते हैं । अभियुक्तगण के कब्जे से एक स्विफ्ट कार रजि0 न0 UP82AX4746 व सैक्स रैकेट को चलाने मे प्रयुक्त 06 एन्ड्रॉयड मोबाइल फोन व ऑनलाइन पेमेन्ट को रिसीव करने मे इस्तेमाल किये गये एकाउण्ट के 6 एटीएम कार्ड व डराने धमकाने में प्रयुक्त असलाह मय कारतूस बरामद किए गए हैं । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना एका पर मु0अ0सं0 227/25 धारा 143(2) बीएनएस व 3/25 आयुध अधिनियम व 67 आईटी एक्ट तथा मु0अ0सं0 228/25 धारा 143(2) बीएनएस व 3/25 आयुध अधिनियम व 67 आईटी एक्ट थाना एका पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । गैंग के अन्य सदस्यों की जानकारी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी ।