Loading...

भारत 300/5, पडिक्कल का लगातार दूसरा टेस्ट शतक, गिल की शानदार फिफ्टी

Gargachary Times 23 August 2026, 17:56 35 views
Sports
भारत 300/5, पडिक्कल का लगातार दूसरा टेस्ट शतक, गिल की शानदार फिफ्टी
भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन 5 विकेट पर 300 रन बनाए। रविवार को स्टंप्स पर ध्रुव जुरेल 7 और सारांश जैन 4 रन पर नाबाद लौटे। कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में स्टंप्स होने से ठीक पहले रवींद्र जडेजा 43 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें असिथा फर्नांडो ने इनस्विंग बॉल पर बोल्ड कर दिया। देवदत्त पडिक्कल (117 रन) ने शतक लगाया। उन्होंने लगातार दूसरे टेस्ट में शतकीय पारी खेली। उन्होंने पहले टेस्ट की पहली पारी में 167 रन बनाए थे। कप्तान शुभमन गिल ने 50 रन बनाए। केएल राहुल 18 और यशस्वी जायसवाल 45 रन बनाकर आउट हुए। ऋषभ पंत 3 रन पर रिटायर्ड हर्ट हुए। असिथा फर्नांडो ने 3 विकेट लिए। सारांश जैन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में चौके से खाता खोला है। उन्होंने 84वें ओवर की दूसरी बॉल रोकी और तीसरी पर चौका लगा दिया। इसी चौके से भारत के 300 रन भी पूरे हो गए। असिथा फर्नांडो ने शॉर्ट गेंद ऑफ स्टंप के बाहर फेंकी, जिसे सारांश जैन ने लेट कट करते हुए बैकवर्ड पॉइंट बाउंड्री के लिए भेज दिया। 85वें ओवर की पहली बॉल पर भारत ने 5वां विकेट गंवाया। यहां पर असिथा फर्नांडो ने रवींद्र जडेजा को बोल्ड किया। जडेजा ने ऑफ स्टंप के बाहर लेंथ बॉल को छोड़ने का फैसला किया, लेकिन गेंद अंदर की ओर आई और ऑफ स्टंप के ऊपरी हिस्से से जा टकराई। जडेजा गेंद की लाइन को सही तरह से नहीं आंक सके।
Follow Samachar24