Loading...

जगतगुरु रामानुजाचार्य परमहंस स्वामी भगवानदासाचार्य महाराज का 27वां त्रिपद्विभुति प्राप्ति महोत्सव 25 अगस्त से

Gargachary Times 23 August 2026, 20:33 52 views
Mathura
जगतगुरु रामानुजाचार्य परमहंस स्वामी भगवानदासाचार्य  महाराज का 27वां त्रिपद्विभुति प्राप्ति महोत्सव 25 अगस्त से
वृंदावन। केशीघाट स्थित श्री जानकी वल्लभ मंदिर में श्री वेदान्त देशिक आश्रम ट्रस्ट के तत्वावधान में जगतगुरु रामानुजाचार्य परमहंस स्वामी भगवानदासाचार्य जी महाराज के 27वें त्रिपद्विभुति प्राप्ति महोत्सव का आयोजन 25 से 27 अगस्त तक किया जाएगा। महोत्सव का आयोजन श्रावण शुक्ल द्वादशी से चतुर्दशी तक पूज्य स्वामी अनिरुद्धाचार्य जी महाराज के सानिध्य में संपन्न होगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए गोविंद दास महाराज ने बताया कि तीन दिवसीय आयोजन के तहत धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। 25 अगस्त को प्रातः श्री तिरुपति बालाजी का तिरुमंजन तथा शाम को स्तोत्रों का पाठ होगा। 26 अगस्त को शाम 3 से 7 बजे तक विद्वत संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। इसमें भाष्यकार स्वामी श्रीभगवद्रामानुजाचार्य और स्वामी श्री वेदान्तदेशिक जी के विषय में विद्वानों द्वारा चर्चा की जाएगी। इसी दिन ठाकुर जानकी वल्लभ लाल फूल बंगले में विराजमान होकर दर्शन देंगे। 27 अगस्त को प्रातः गुरुदेव भगवान की चरण पादुका का पूजन किया जाएगा। इसके बाद सुबह 11 बजे से भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें समस्त साधु संत, महात्मा, श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। आश्रम ट्रस्ट की ओर से धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं और गुरु भक्तों से परिवार सहित महोत्सव में शामिल होकर अपनी श्रद्धा अर्पित करने और आचार्य श्री का मंगलानुशासन प्राप्त करने का आग्रह किया गया है। आयोजन में माधव नारायणाचार्य, रघुनाथाचार्य, अनंताचार्य, मौनी बाबा और रामनारायण उपस्थित रहे
Follow Samachar24