Loading...

संदलपुर गौवंश आश्रय स्थल में खराब मिले सीसीटीवी कैमरे, डीएम ने जताई नाराजगी

Gargachary Times 23 August 2026, 20:35 39 views
Firozabad
संदलपुर गौवंश आश्रय स्थल में खराब मिले सीसीटीवी कैमरे, डीएम ने जताई नाराजगी
फिरोजाबाद। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने विकासखंड हाथवंत क्षेत्र के अंतर्गत अस्थाई गौवंश आश्रय स्थल संदलपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौवंशों के संरक्षण, चारा-पानी, साफ-सफाई, स्वास्थ्य सेवाओं सहित आश्रय स्थल पर उपलब्ध अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान गौशाला में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे खराब पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल सभी खराब सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त कराने तथा उनकी नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गौशाला की व्यवस्थाओं पर प्रभावी निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों का सुचारू रूप से संचालित रहना आवश्यक है।जिलाधिकारी ने गौवंशों के लिए पर्याप्त चारा एवं स्वच्छ पानी की उपलब्धता, नियमित साफ-सफाई तथा पशुओं के स्वास्थ्य की समय-समय पर जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आश्रय स्थल में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था सामने नहीं आनी चाहिए। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप गौवंशों का संरक्षण और उनकी बेहतर देखभाल प्रशासन की प्राथमिकता है। आश्रय स्थलों पर चारा-पानी, स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित अधिकारी नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की निगरानी सुनिश्चित करें।
Follow Samachar24