बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करने ट्रैक्टर पर बैठकर निकले मथुरा के डीएम और एसएसपी
Gargachary Times
7 September 2025, 21:10
89 views
Mathura
मथुरा के जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने थाना जमुनापार क्षेत्र में रेलवे पुल के समीप बाढ़ ग्रस्त कॉलोनी तिवारीपुरम का ट्रैक्टर के माध्यम से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संपूर्ण बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित परिवारों से बाढ़ शरणालय स्थलों / शेल्टर होम में शिफ्ट होने का आग्रह किया। उन्होंने सभी से अपील की कि यमुना जी के नजदीक न जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा निरंतर भ्रमणशील रहकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। लोगों के रहने एवं खाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस प्रशासन बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता / मदद हेतु कटिबद्ध है।