बलदेव पुलिस ने अवैध तमंचे और कारतूस सहित युवक को किया गिरफ्तार
Gargachary Times
25 August 2026, 20:29
70 views
Mathura
ललित उपाध्याय, संवाददाता मथुरा।
बलदेव थाना पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से .315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, थाना बलदेव पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मादौर सर्विस रोड पर ओवरब्रिज के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त हरेन्द्र सिंह पुत्र राजकुमार, निवासी ग्राम नगला कली, सहपऊ, जनपद हाथरस है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध .315 बोर का तमंचा तथा दो जिंदा कारतूस बरामद किए। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई की।