Loading...

किसानों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक

Gargachary Times 25 August 2026, 20:30 76 views
Mathura
किसानों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक
किसानों की विभिन्न समस्याओं और उनके समयबद्ध समाधान को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मथुरा की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न किसान संगठनों के जिला अध्यक्ष एवं प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी, एडीएम प्रशासन सहित किसानों से संबंधित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने डीएपी एवं यूरिया की उपलब्धता, गुणवत्तापूर्ण बीज, आलू का लाभकारी मूल्य, मंडी व्यवस्था, सिंचाई, विद्युत आपूर्ति, फसल बीमा, राजस्व संबंधी समस्याएं, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), कृषि योजनाओं तथा पशुपालन समेत किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को अधिकारियों के समक्ष प्रमुखता से रखा। किसान प्रतिनिधियों ने कहा कि किसानों को खाद, बीज और सिंचाई सहित अन्य कृषि सुविधाओं के लिए परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही लंबित समस्याओं का समयबद्ध एवं धरातल पर प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। बैठक में अधिकारियों ने किसान संगठनों द्वारा उठाई गई समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान किसान नेता राजकुमार तोमर ने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए उनकी आवाज मजबूती से उठाई जाती रहेगी और समाधान होने तक संघर्ष जारी रहेगा। बैठक में विभिन्न किसान संगठनों के जिला अध्यक्ष एवं प्रतिनिधियों की मौजूदगी रही।
Follow Samachar24