Loading...

डीएम ने टूंडला के कंपोजिट विद्यालय और बीआरसी का किया निरीक्षण

Gargachary Times 25 August 2026, 20:32 38 views
Firozabad
डीएम ने टूंडला के कंपोजिट विद्यालय और बीआरसी का किया निरीक्षण
फिरोजाबाद। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने विकासखंड टूंडला स्थित कंपोजिट विद्यालय एवं ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) का स्थलीय निरीक्षण कर शैक्षिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, मध्यान्ह भोजन, शिक्षण व्यवस्था तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी ली। कंपोजिट विद्यालय में निरीक्षण के दौरान एक इंचार्ज प्रधानाध्यापक, नौ सहायक अध्यापक, दो शिक्षामित्र और दो अनुदेशक सहित कुल 14 कार्मिक कार्यरत पाए गए। इनमें एक सहायक अध्यापिका आकस्मिक अवकाश पर थीं, जबकि अन्य सभी कर्मचारी उपस्थित मिले। विद्यालय में कुल 414 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं, जिनमें निरीक्षण के समय 242 विद्यार्थी उपस्थित पाए गए।जिलाधिकारी ने मध्यान्ह भोजन योजना के तहत विद्यार्थियों को वितरित किए जा रहे दाल-चावल की गुणवत्ता भी परखी, जो संतोषजनक मिली। इस दौरान कक्षा छह, सात और आठ में पर्यावरण अध्ययन विषय की परीक्षा चल रही थी। जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों से विषय से संबंधित प्रश्न पूछे, जिनका बच्चों ने संतोषजनक उत्तर दिया।इसके बाद जिलाधिकारी ने ब्लॉक संसाधन केंद्र टूंडला का निरीक्षण किया। यहां पाठ्यपुस्तकों पर आधारित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम दो कक्षा-कक्षों में संचालित पाया गया। जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण ले रहे शिक्षकों से संवाद कर प्रशिक्षण की उपयोगिता और विद्यालयों में इसके प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिए कि प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान एवं नवीन शिक्षण विधियों को अपने-अपने विद्यालयों में प्रभावी ढंग से लागू करें। उन्होंने विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति
Follow Samachar24