एसडीएम कंचन गुप्ता और तहसीलदार अमित त्रिपाठी ने बाढ़ प्रभावित परिजनों के छोटे बच्चों को केला और बिस्किट दिए
Gargachary Times
7 September 2025, 21:11
198 views
Mathura
जमुना नदी में लगातार बढ़ रहे जलस्तर के चलते लोगों के घरों तक पानी पहुंच गया है। और घरों में जल भराव की स्थिति पैदा हो गई है
जल भराव के चलते तमाम लोग अपने घरों को छोड़कर प्रशासन के द्वारा बनाए गए शेल्टर होम में रह रहे हैं।
मथुरा प्रशासन ने शेल्टर होम में इन सभी लोगों के लिए खाने-पीने की अच्छी व्यवस्था की है।
जमुनापार क्षेत्र के शेल्टर होम की पूरी व्यवस्थाएं एसडीएम कंचन गुप्ता देख रही हैं । इस दौरान एसडीएम कंचन गुप्ता छोटे-छोटे बच्चों का भी विशेष ध्यान रख रही है।
बाढ़ प्रभावित परिजनों के साथ शेल्टर होम में रह रहे छोटे-छोटे बच्चों को किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो इसके लिए एसडीएम कंचन गुप्ता उन पर लगातार नजर बनाए हुए हैं ।और बच्चों के बारे में लगातार पूछताछ करती रहती हैं।
छोटे बच्चों के लिए पीने को दूध खाने के लिए बिस्कुट केला आदि लगातार उपलब्ध करा रही है।
एसडीएम कंचन गुप्ता और तहसीलदार अमित त्रिपाठी ने शेल्टर होम में छोटे-छोटे बच्चों को केले और बिस्किट अपने हाथों से दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे बच्चों को दूध बिस्किट जैसी चीजों की ज्यादा आवश्यकता होती है ।जिन्हें पूर्ण रूप से सभी चीजें उपलब्ध कराई जा रही है। और बच्चों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।