Loading...

रामगढ़ में कमल हत्याकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में वांछित आकाश गिरफ्तार

Gargachary Times 25 August 2026, 20:38 39 views
Firozabad
रामगढ़ में कमल हत्याकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में वांछित आकाश गिरफ्तार
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र में 23 अगस्त को हुई कमल की हत्या के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी आकाश को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, मृतक का मोबाइल फोन, कपड़े और घटना में प्रयुक्त लोडर टिर्री बरामद की है।पुलिस के अनुसार 23 अगस्त को थाना रामगढ़ क्षेत्र के नगला गुलरिया में निर्माणाधीन मकान के अंदर एक अज्ञात शव नग्न अवस्था में मिला था। बाद में मृतक की पहचान कमल निवासी नगला केसरी, थाना एत्मादपुर, जनपद आगरा के रूप में हुई। मृतक के परिजनों की तहरीर पर थाना रामगढ़ में आकाश पुत्र श्याम सिंह निवासी नगला गुलरिया के खिलाफ हत्या की धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई थीं। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि वांछित आकाश सांती रोड के आसपास छिपा हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पुलिस टीम को देखकर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में सामने आई हत्या की वजह पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी आकाश ने बताया कि 22/23 अगस्त की रात मृतक कमल ने नगला गुलरिया तक जाने के लिए उससे लिफ्ट मांगी थी। वहां पहुंचने के बाद आरोपी ने कमल के साथ कुकर्म का प्रयास किया, जिसका कमल ने विरोध किया। पुलिस के मुताबिक, इसी विरोध से क्षुब्ध होकर आरोपी ने कमल के सिर पर ईंट से वार कर उसकी हत्या कर दी और शव को नग्न अवस्था में छोड़कर मौके से फरार हो गया। यह सामान हुआ बरामद पुलिस ने आरोपी के पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, घटना में प्रयुक्त लोडर टिर्री, मृतक का रियलमी मोबाइल फोन और मृतक के कपड़े बरामद किए हैं।गिरफ्तार आरोपी की पहचान आकाश पुत्र श्याम सिंह निवासी नगला गुलरिया, थाना रामगढ़, जनपद फिरोजाबाद के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।कार्रवाई में थाना रामगढ़ के प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे, उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह, आदित्य चौधरी, रोहित तोमर, धर्मेंद्र कुमार, तरुण अहलावत सहित थाना रामगढ़, सर्विलांस सेल एवं पुलिस टीम के अन्य अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।
Follow Samachar24