लंबित विवेचनाओं को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने थाना गोवर्धन में की समीक्षा
Gargachary Times
7 September 2025, 21:12
210 views
Mathura
सुरेश चंद्र रावत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना गोवर्धन पर नियुक्त निरीक्षक तथा उपनिरीक्षक गण की क्षेत्र वाइज पहचान ऐप पर सूचीबद्ध अपराधियों के संबंध में समीक्षा की गई l सभी को सक्रिय अपराधियों का डोजियर तैयार किए जाने के निर्देश दिए गए तथा सभी विवेचकों के पास लंबित विवेचनाओं और प्रार्थना पत्रों की समीक्षा की गई l 15 दिवस के अंदर समस्त सक्रिय अपराधियों के डोजियर तैयार करने तथा लंबित प्रकरणों के निस्तारण हेतु विवेचक गण को निर्देशित किया गया l समीक्षा के दौरान अनिल कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी गोवर्धन तथा रवि त्यागी प्रभारी निरीक्षक गोवर्धन तथा समस्त विवेचक गण उपस्थित रहे l