Loading...

जिला अधिकारी समेत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को ब्रह्माकुमारी बहनों ने राखी बाँध कर मथुरा के सर्वांगीण विकास के लिए की मंगल कामनाएँ

Gargachary Times 26 August 2026, 20:36 46 views
Mathura
जिला अधिकारी समेत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को ब्रह्माकुमारी बहनों ने राखी बाँध कर मथुरा के सर्वांगीण विकास के लिए की मंगल कामनाएँ
मथुरा। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर ब्रह्माकुमारीज के रिफाइनरी नगर सेवा केंद्र की प्रभारी बीके कृष्णा बहन ने मथुरा के जिलाधिकारी श्री चंद्र प्रकाश सिंह, नगर आयुक्त श्री ओजस्वी राज, सिटी मजिस्ट्रेट श्री अनुपम मिश्रा, सहायक पुलिस अधीक्षक आशना चौधरी, जिला जेल अधीक्षक श्री अंशुमान गर्ग, गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र के विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह, उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व विधायक प्रणतपाल सिंह, मथुरा रिफाइनरी के वरिष्ठ अधिकारियों सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारियों को ईश्वरीय स्नेह, शुभकामनाओं एवं मंगलकामनाओं से परिपूर्ण रक्षा सूत्र बांधा। इस अवसर पर बीके कृष्णा बहन ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि यह स्वयं को नकारात्मक विचारों, बुराइयों एवं व्यसनों से मुक्त कर जीवन में सकारात्मकता और श्रेष्ठ संस्कारों को अपनाने का संकल्प लेने का अवसर भी है। उन्होंने सभी अधिकारियों को ईश्वरीय संदेश एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखी एवं सफल जीवन की कामना की।उन्होंने जिले में जन सुविधाओं के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए, मथुरा जिले को सर्वश्रेष्ठ जिला बनाने के लिए मंगल कामनाए की. उन्होंने ब्रह्माकुमारीज संस्था द्वारा समाज में सकारात्मक परिवर्तन एवं आध्यात्मिक जागृति के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि संस्था आध्यात्मिक सशक्तिकरण के माध्यम से भारत को पुनः विश्वगुरु बनाने की दिशा में जन-जन में जागृति का संदेश पहुंचा रही है। इसके साथ ही वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान,पर्यावरण संरक्षण,व्यसनमुक्ति, महिला सशक्तिकरण, नैतिक मूल्यों एवं राजयोग ध्यान जैसे विभिन्न अभियानों के माध्यम से समाज को नई दिशा देने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने ब्रह्माकुमारीज के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।ब्रह्माकुमारी संस्था की ओर से बी के मनोज, पूजा, अंजली, गौरी, मनोहर, सौरभ आदि भी मौजूद रहे.
Follow Samachar24