Loading...

प्रसिद्ध कात्यानी देवी मंदिर आम श्रद्धालुओं के लिए दो दिन बंद

Gargachary Times 7 September 2025, 21:12 1205 views
Mathura
प्रसिद्ध कात्यानी देवी मंदिर आम श्रद्धालुओं के लिए दो दिन बंद
यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिसके चलते मन्दिर प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए प्रसिद्ध कात्यायनी देवी मंदिर को अगले 2 दिनों के लिए आम श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी है। मंदिर प्रबंधन ने जानकारी दी है कि यह निर्णय श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। फिलहाल मंदिर परिसर में केवल नियमित पूजन और आचार्यगण की सीमित गतिविधियाँ ही होंगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से नदी किनारे जाने से बचें। हालात पर कड़ी नज़र रखी जा रही है एवं मन्दिर प्रशासन नें बताया जैसे ही स्थिति सामान्य होगी, मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए फिर से खोल दिया जाएगा।
Follow Samachar24