Loading...

आप्टा ने किया इक्कीस शिक्षकों को शिक्षक रत्न से सम्मानित

Gargachary Times 7 September 2025, 21:13 99 views
Mathura
आप्टा ने किया इक्कीस शिक्षकों को शिक्षक रत्न से सम्मानित
आगरा प्रोग्रेसिव टीचर्स एसोसिएशन (आप्टा) की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे शिक्षकों को शिक्षक रत्न-2025 सम्मान से आवास विकास कॉलोनी स्थित होटल भावना क्लार्क इन में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। शुभारम्भ उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, पूर्व संगठन मंत्री पंजाब व उत्तर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा और डीसीपी सोनम कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। मुख्य अतिथि योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि आज के डिजिटल युग में, जहाँ जानकारी आसानी से उपलब्ध है, वहाँ शिक्षकों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई है। वे छात्रों को सही दिशा में सोचने, विश्लेषण करने, और नैतिक निर्णय लेने में मदद करते हैं। शिक्षक केवल पाठ्यपुस्तकों का ज्ञान नहीं देते, बल्कि वे हमें जीवन के मूल्यों, नैतिकता, और सामाजिक जिम्मेदारियों का भी पाठ पढ़ाते हैं। वे हमारे चरित्र निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं। संयोजक व संस्थापक डॉ. सुनील उपाध्याय ने बताया कि आप्टा ने शिक्षक रत्न 2025 सम्मान से 21 शिक्षकों को सम्मानित किया है जो कि हमारी दस सदस्यीय टीम द्वारा उनके पिछले परिश्रम और बच्चो के प्रति व्यवहार को प्राथमिकता देते हुए चयन किया। पिछले 14 वर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय कार्य कर रहे शिक्षकों को शिक्षक रत्न से सम्मानित किया जाता है। शिक्षकों ने मंच से लोगो के बीच अपने अनुभव भी साझा किये। धन्यबाद अध्यक्ष डॉ. मोहित दीक्षित ने दिया। इस अवसर महासचिव मुकेश मीरचंदानी, सचिव राजकुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष वैभव बंसल, डॉ रोहित दीक्षित, सुवेंद्र सिंह, अदि मौजूद रहे। इन शिक्षकों को मिला सम्मान अंकुर काबरा, जय काबरा, राजकुमार गुप्ता, दीपांशु अग्रवाल, ,अनिल रजवानी ,वैभव बंसल, नितिन मित्तल,उमेश टिन्ना, पवन धनवानी, अश्वनी राय, अंकुर जैन, अनुष्का कुंडलानी, दयाल सरन, गौरव अग्रवाल, जीतेन्द्र अगव्राल, कार्तिक गर्ग, संतोष गुप्ता, नितिन शर्मा, पियूष गर्ग, अभिनव वशिष्ठ और नीरज प्रधान।
Follow Samachar24