Loading...

नेपाल में फिर मंडराया बाढ़ का संकट, 288 भारतीय समेत 1500 लापता

Gargachary Times 27 August 2026, 19:51 25 views
International
नेपाल में फिर मंडराया बाढ़ का संकट, 288 भारतीय समेत 1500 लापता
नेपाल में बुधवार की भीषण बाढ़ के बाद चीन ने भोटेकोशी नदी में फिर बड़ी बाढ़ की चेतावनी दी है। चीन से मिली जानकारी के मुताबिक, रसुवागढ़ी बॉर्डर से करीब 18 किमी ऊपर ल्हेंदे नदी में पानी रुकने से झील बन गई है। प्रशासन ने निचले इलाकों के लोगों को नदी किनारे से दूर सुरक्षित जगह जाने की सलाह दी है। झील के टूटने पर भोटेकोशी में फिर तेज बाढ़ आ सकती है। नेपाल पुलिस के गुरुवार शाम 5 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार की बाढ़ में 359 लोगों की मौत हो चुकी है। 8 जिलों से शव बरामद किए गए हैं। सबसे ज्यादा चितवन जिले में 132 शव मिले हैं। बाढ़ के बाद करीब 1,500 लोग लापता हैं। इनमें 288 भारतीय भी शामिल हैं। वहीं, 21 भारतीयों को बचाया गया है, जिनमें 11 की पहचान हो चुकी है।
Follow Samachar24