रसूलपुर पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक को दबोचा
Gargachary Times
27 August 2026, 20:09
37 views
Firozabad
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना रसूलपुर पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार 26 अगस्त 2026 को टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर बरी चौराहा के पास एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुदस्सिर अहमद पुत्र महमूद अहमद, निवासी करीमगंज, आकाशवाणी रोड, थाना रामगढ़, फिरोजाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना रसूलपुर में मु0अ0सं0 441/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार, उपनिरीक्षक रिंकू कुमार, कांस्टेबल सौरभ कुमार, सत्यम राजपूत और प्रथम सिंह शामिल रहे।