Loading...

R.J. कोचिंग में हर्षोल्लास से मनाया रक्षाबंधन, बेटियों को दिए उपहार

Gargachary Times 27 August 2026, 20:10 39 views
Firozabad
R.J. कोचिंग में हर्षोल्लास से मनाया रक्षाबंधन, बेटियों को दिए उपहार
फिरोजाबाद। R.J. कोचिंग संस्थान में गुरुवार को रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में संस्थान के अध्यापकों ने छात्राओं के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाते हुए उन्हें उपहार भेंट किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर छात्राओं के बीच उत्साह का माहौल रहा। अध्यापकों ने रक्षाबंधन पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह त्योहार भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और आपसी विश्वास का प्रतीक है। साथ ही बेटियों को शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रेरित किया गया। अध्यापकों ने कहा कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं हैं। उन्हें बेहतर शिक्षा और उचित मार्गदर्शन देकर आत्मनिर्भर बनाना समाज की जिम्मेदारी है। छात्राओं को उपहार देकर उनका उत्साह बढ़ाया गया तथा सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य, सफलता और सुख-समृद्धि की कामना की।कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने भी अध्यापकों के प्रति आभार व्यक्त किया। रक्षाबंधन के इस आयोजन ने कोचिंग संस्थान में पारिवारिक और सौहार्दपूर्ण वातावरण बना दिया। संस्थान के शिक्षकों ने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों में संस्कार, आपसी प्रेम और सामाजिक मूल्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस दौरान कोचिंग के अध्यापक, छात्राएं एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
Follow Samachar24