धूमधाम से मनाया रक्षा बंधन उत्सव
Gargachary Times
28 August 2026, 20:52
37 views
Dholpur
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जगनेर नगर की ओर से आज रक्षाबंधन पर्व प्रातः 6 बजे से सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जगनेर प्रांगण में हर्षोल्लास पूर्वक एवम धूमधाम से मनाया गया। नगर कार्यवाह मुकेश सिंह ने संपत कराया,नगर,खंड प्रचारक मोहनदास जी ने गणगीत,राधेश्याम जी ने अमृत वचन,और मुकेश उपाध्याय ने एकल गीत प्रस्तुत किया।तत्पश्चात नगर सहसंघचालक श्रीयुत श्रीकृष्ण शर्मा ने रक्षा बंधन पर बौद्धिक देते हुए ,देवराज इन्द्र एवम इंद्राणी शची के रक्षा सूत्र बंधन,भगवान वामन अवतार द्वारा तीन पग में पृथ्वी स्वर्ग नापना और असुर राज बलि को माता लक्ष्मी द्वारा रक्षा सूत्र बंधन,तथा भगवान श्रीकृष्ण द्वारा शिशुपाल वध,और महारानी द्रौपदी द्वारा अपनी साड़ी फाड़कर पट्टी बांधने जैसे प्रसंग बताते हुए संघ के सामाजिक समरसता एवम विदेशी आक्रांताओं के अत्याचार,अनाचार,के कारण किस प्रकार,साहस,पराक्रम,सुरक्षा,का यह पर्व भाई बहन के स्नेह और प्यार ,तथा बहिनों की रक्षा के पर्व में बदल गया है,अंत में उपस्थित समस्त स्वयंसेवक बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए रक्षा बंधन उत्सव की शुभ कामनाएं बधाई दी।श्रीकृष्ण जी के बौद्धिक के बाद समस्त उपस्थित स्वयंसेवकों ने ध्वज को रक्षा सूत्र बांधकर राष्ट्र रक्षा का प्रण लिया।अंत में सभी ने आपस में एक दूसरे को रक्षा सूत्र बांधे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से परमानंद मंगल,कुंजबिहारी चौधरी,हरिओम चौधरी,दिनेश दुबौलिया,रामनिवास भाटिया,रामनिवास गढ़ी,मुकेश मामा,वीरेंद्र सिंघल,जितेंद्र सिंह,सनी सिंह,जुगेंद्र सिंह,नरेंद्र पाठक,आकाश पांडेय,शिवकुमार मित्तल,पूनम अग्रवाल,आदि उपस्थित रहे।