कुएं में मोटर निकालने उतरे दो सगे भाइयों की जहरीली गैस से मौत
Gargachary Times
28 August 2026, 20:53
64 views
Jalaun
कोंच(जालौन)थाना कैलिया क्षेत्र के ग्राम करियावली में दिन शुक्रवार को सुबह एक दर्दनाक हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई खेत में पानी की मोटर निकालने के लिए कुएं में उतरा छोटा भाई जहरीली बदबू के कारण बेहोश हो गया उसे बचाने के लिए कुएं में उतरे बड़े भाई की भी जान चली गई हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान शुरू किया प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम करियावली निवासी फूल सिंह कुशवाहा उम्र करीब 65 वर्ष और उनके छोटे भाई रामलखन उम्र करीब 55 वर्ष गांव के बाहर स्थित अपने खेत पर गए थे खेत में करीब 60 फीट गहरा कुआं है जिसमें सिंचाई के लिए पानी की मोटर लगी हुई थी हाल ही में हुई बारिश के चलते कुएं में पानी का स्तर बढ़ गया था और मोटर पानी में डूबने लगी थी तो
राम लखन मोटर निकालने कुएं में उतरा था
बताया गया कि दिन शुक्रवार सुबह रामलखन रस्सी के सहारे कुएं में मोटर निकालने के लिए उतरा था कुएं में पानी अधिक होने के साथ ही अंदर जहरीली गैस या बदबू होने की आशंका जताई जा रही है कुछ ही देर बाद रामलखन कुएं के अंदर बेहोश हो गया वहीं छोटे भाई को बेहोश पड़ा देखकर बड़े भाई फूल सिंह उसे बचाने के लिए कुएं में उतर गया लेकिन अंदर का वातावरण जानलेवा होने के कारण वह भी बेहोश हो गए और दोनों की मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और डायल 112 पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया कुएं की गहराई और अंदर मौजूद जहरीली गैस के कारण राहत कार्य में काफी कठिनाई आई ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद दोनों भाइयों के शवों को कुएं से बाहर निकाला
गया सूचना पर कैलिया थानाध्यक्ष अवनीश पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया एक साथ दो सगे भाइयों की मौत से करियावली गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।