Loading...

मंगल दोष बताकर चैन की टप्पेबाजी करने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार, 11.5 ग्राम की पीली धातु की चैन बरामद

Gargachary Times 28 August 2026, 20:55 55 views
Firozabad
मंगल दोष बताकर चैन की टप्पेबाजी करने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार, 11.5 ग्राम की पीली धातु की चैन बरामद
फिरोजाबाद। थाना टूण्डला पुलिस ने मंगल दोष बताकर टप्पेबाजी की घटना को अंजाम देने वाले दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की करीब 11.5 ग्राम वजन की पीली धातु की चैन तथा घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी टूण्डला के नेतृत्व में थाना टूण्डला पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 28 अगस्त को न्यू रेलवे कॉलोनी में खंडहर रेलवे टिन शेड के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान गिरेन्द्र पुत्र स्व. सिपाहीराम और उसके पुत्र रितेश, निवासी मोहल्ला लालपुर, थाना कोतवाली सदर, जिला एटा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों मु0अ0सं0 407/2026 में वांछित थे।ऐसे दिया था टप्पेबाजी को अंजाम पुलिस के मुताबिक 24 अगस्त को एक अज्ञात व्यक्ति कई दिनों से पीड़ित की दुकान पर आ रहा था। उसने दुकानदार को मंगल दोष होने की बात बताकर आटे की लाई मंगवाई और दुकानदार की चैन को लाई में रखवा दिया। इसके बाद दुकानदार को लाई छत पर फेंकने के लिए भेज दिया और मौका पाकर आरोपी चैन लेकर फरार हो गया। मामले में 25 अगस्त को थाना टूण्डला में मुकदमा दर्ज किया गया था।पुलिस जांच में आरोपियों की पहचान होने के बाद उनकी गिरफ्तारी की गई। पुलिस ने बरामद चैन और मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार रितेश के खिलाफ लखनऊ, एटा और गाजियाबाद सहित विभिन्न थानों में चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक बैजनाथ सिंह, उपनिरीक्षक प्रशान्त कुमार समेत थाना टूण्डला के पुलिसकर्मी शामिल रहे।
Follow Samachar24