बहन ने भाई की कलाई पर राखी बांध मनाया रक्षाबंधन
Gargachary Times
29 August 2026, 20:49
33 views
Mathura
भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व राया क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही बहनों ने भाइयों की कलाई पर प्रेम और विश्वास की डोर राखी बांधी तथा भाइयों ने बहनों को उनकी रक्षा का वचन दिया।
इस अवसर पर बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर आरती उतारी और मिठाई खिलाई। भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट कर उनके सुखी एवं खुशहाल जीवन की कामना की। रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में भी रौनक दिखाई दी और राखी व मिठाइयों की दुकानों पर लोगों की भीड़ रही।
परिवारों में पूरे दिन त्योहार का उल्लास देखने को मिला। लोगों ने एक-दूसरे को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। वही त्यौहार से एक दिन पूर्ब हाथरस मथुरा मार्ग पर वाहनों की जाम की स्थिति बनी रही जिसके चलते लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ा।