शास्त्रीय संगीत का समागम स्वामी हरिदास व नृत्य महोत्सव 18 व 19 सितम्बर को
Gargachary Times
30 August 2026, 19:37
35 views
Mathura
वृन्दावन : स्वामी हरिदास व् नृत्य महोत्सव की तैयारियों को लेकर
संगीत शिरोमणि स्वामी हरिदास एवं नृत्य महोत्सव समिति की बैठक संपन्न हुई जिसमें आगामी कार्यक्रम को लेकर मुख्य बिंदुओं पर चर्चा हुई | दो दिवसीय स्वामी हरिदास एवं नृत्य महोत्सव 18 व् 19 सितम्बर को बन महाराज कॉलेज प्रांगण में होने जा रहा है जहाँ शास्त्रीय संगीत की दुनिया के बड़े कलाकार हिस्सा लेंगे जिससे श्रोता मंत्रमुग्ध होंगे | अपनी संगीत की तप से साक्षात बांके बिहारी जी को प्रकट करने वाले संत स्वामी हरिदास जी के जन्मदिवस व् राधा अस्टमी पर ये महोत्सव होता है दूसरे दिन सूफी गायन व् कविसम्मेलन होगा जहां नामचीन कवी आएंगे कार्यक्रम सायं 07.30 से आरम्भ होगा व् मध्यरात्रि तक चलेगा बैठक में समिति सचिव आचार्य गोपी गोस्वामी ने समस्त ब्रजवासियों से अपील की की वे ज्यादा से ज्यादा संध्या में पधारकर इस महोत्सव के साक्षी बने कार्यक्रम में एंट्री पास से मिलेगी वो जल्द उपलब्ध करा दिए जायेंगे और डिजिटल पास भी मान्य होगा | कार्यक्रम का शुभारंभ प्रख्यात संतो द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया जाएगा| बैठक में मुख्य रूप से अभय वशिष्ट, अनूप शर्मा, मनीष शर्मा , यतेंद्र सिसोदिया, निखिल भारद्वाज, संजय गोस्वामी , रवि शर्मा, कुणाल, अतुल कुल्श्रेस्थ आदि समिति सदस्य उपस्थित रहे |