उ0प्र0 को एक विकसित राज्य बनाने का संकल्प लिया
Gargachary Times
8 September 2025, 20:23
124 views
Firozabad
विकसित भारत 2047 की अवधारणा को साकार करने हेतु तथा उत्तर प्रदेश को एक विकसित राज्य बनाने का संकल्प लिया गया है, इस मिशन को सफलता का रूप देने हेतु समाज के विशिष्ट जनों, नागरिकों, छात्रों, महिलाओं, किसानो सभी का योगदान अहम है, इसी क्रम में कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, जिला स्तरीय अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में जिला हेतु नामित प्रबुद्धजनों एवं सेवा निवृत अधिकारियों के साथ एक कार्यशाला का आयोजन किया गया,इन प्रबुद्धजनों एवं सेवानिवृत अधिकारियों में सेवानिवृत्ति आईपीएस सतीश कुमार माथुर, सेवानिवृत्ति आई एफ एस डॉ राजीव मिश्रा, सेवानिवृत्ति पूर्व विभाग अध्यक्ष रसायन विभाग आगरा डॉ एस सी अग्रवाल, सेवानिवृत प्रोफेसर कृषि वैज्ञानिक डॉ आशा यादव, सेवानिवृत्ति मुख्य अभियंता यूपीपीसीएलए रवि प्रकाश दुबे उपस्थित रहे, इस कार्यशाला में उपस्थित महिलाओं, स्कूली बच्चों एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किये, साथ ही साथ इन प्रबुद्ध जनों ने भी अपने महत्वपूर्ण सुझावों एवं सलाहों से विकसित भारत के संकल्प को मूर्ति रूप देने की ठोस नीव तैयार की,* वैचारिक आदान-प्रदान किसी भी राष्ट्र को विकसित करने के लिए एक मजबूत नीव का काम करते हैं,* इस अवसर पर पुलिस विभाग, नगर निगम एनआरएलएम, पंचायती राज ने इन प्रबुद्ध जनों के समक्ष अपने भविष्य की योजनाएं प्रस्तुत की, जिसमें उन्होंने विस्तार से आने वाले समय में
विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में मददगार अपनी योजनाएं विस्तार से बताइ, एसपी ग्रामीण ने पुलिस विभाग का नेतृत्व करते हुए बताया कि पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा हेतु मिशन शक्ति कार्यक्रम चलाया जा रहा है इसके लिए 6 पिंक बूथों की स्थापना की गई है, 62 महिला बीट बनाए गए हैं, एंटी रोमियो स्क्वाड जिले में सक्रिय हैं, ऑपरेशन महिला कन्वेंशन से महिला अपराधों को रोकने का प्रयास किया जा रहा है,
साथ ही साथ साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है, क्योंकि आने वाले समय में साइबर अपराध देश और समाज के लिए अलग तरह की चुनौतियां प्रस्तुत करेंगे, परंतु हम इन चुनौतियों से निपटने हेतु अपने को सक्षम और सशक्त बना रहे हैं, ताकि एक सुरक्षित समाज तैयार हो सके, जो भारत की प्रगति में अपना योगदान निष्ठा और तत्परता से दे सके और हम अपने उद्देश्य को पूरा कर सकें*
कार्यशाला में उपस्थित नागरिकों ने भी साइबर सुरक्षा के प्रति अपने अनुभव साझा किया, शांति देवी और महेश राठौर नामक व्यक्ति ने साइबर ठगी से बचने के उपाय को साझा किया, इसके पश्चात स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने शासन द्वारा स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं के जीवन में आ रहे परिवर्तन को विस्तार पूर्वक बताया, इन महिलाओं में शांति देवी, हेमा कुशवाहा, नीतू शर्मा, ज्योति जैन इत्यादि ने अपने अनुभव को साझा किया, उन्होंने कहा कि उनके द्वारा इस समूह से जुड़ने के पश्चात उनके जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन आया है, वह चाहती है कि उनके द्वारा बनाए गए उत्पादों को प्रदेश-देश के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय पहचान भी मिले, साथ ही साथ हमारे उत्पाद का लाभ हमें सीधे मिले कोई बिचौलिया हमारे परिश्रम का लाभ न उठा पाए, उपस्थित प्रबुद्ध जनों ने उपायुक्त उद्योग से कहा कि ऐसी महिलाओं की आप हर स्तर पर मदद करें, स्वय सहायता समूह महिलाओं की समस्याओं को स्वयं जानने का प्रयास करें, क्योंकि सशक्तिकरण और विकास का रास्ता महिलाओं के सशक्त होने में निहित है
साथ ही उपस्थित प्रबुद्धजनों ने कहा कि जब आम आदमी विकसित होगा तभी भारत 2047 में विकसित बन पाएगा
हम सबको इसके लिए अभी से प्रयासरत रहना होगा सबसे बड़ी बात है यह प्रयास एकल ना हो सामूहिक हो
तभी प्रयास सार्थकता की तरफ प्रयास अग्रसर होगा, उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य से कहा कि आप एक लिस्ट अवश्य बना लें, कि 8 सालों में महिला उद्यमी पुरुषों के मुकाबले जिलों में कितनी बनी है, साथ ही साथ यह भी आंकड़ा उपलब्ध होना चाहिए की महिलाओं की प्रति व्यक्ति आय जिले में कितनी बड़ी है, क्योंकि इससे ही हम महिलाओं की क्षमता और समृद्धि का अंकन कर सकेंगे, उपस्थित प्रबुद्धजनों ने कहा कि यहां महिलाओं की तरक्की और उद्यमशीलता को देखकर हम सब सहर्ष कह सकते हैं, की आने वाले समय में यह महिलाएं देश और प्रदेश की तरक्की का आधार स्तंभ होगी, साथ ही इन सब ने कहा कि हर नागरिक अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों को भी निभाये क्योंकि विकसित भारत का अभियान आपका अपना अभियान है, इसे संकल्पित होकर आपको और हमें पूरा करना है।
नगर आयुक्त ऋषि राज ने नगर निगम में किया जा रहे कार्यों का एक विस्तृत ब्यूरा प्रस्तुत किया, उन्होंने कहा कि यहां पर स्मार्ट सिटी की योजना के तहत हम मार्गों को सुदृण और तारों के जंजाल से मुक्त कर रहे हैं, सेफ सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत 1500 सीसीटीवी कैमरों से शहर की नित्य निगरानी कर रहे हैं, हम यहां आने वाले समय में जोनल ऑफिस इत्यादि का निर्माण कर रहे हैं, जो 20 से 25 वर्षों में नागरिकों के जीवन को और सुविधाजनक बना देगा, साथ ही उन्होंने बताया कि यहां हम कामकाजी महिलाओं के लिए वर्किंग वूमेन हॉस्टल, विद्यार्थियों के लिए डिजिटल पुस्तकालय, वृद्ध जनों के लिए सीनियर सिटीजन केयर सेंटर इत्यादि का निर्माण कर रहे हैं, जो आने वाले समय में हमारे शहर के हर वर्ग को राहत प्रदान करेगा, साथ ही फिरोजाबाद शहर को एक आदर्श
शहर बनाकर हम विकसित भारत की नीव तैयार कर सकेंगे, इसके अलावा इस अवसर पर स्कूली बच्चों देवांश और शौर्य ने भी अपने विचार प्रकट किये।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य, नगर आयुक्त, सिटी मजिस्ट्रेट,परियोजना निदेशक, एएलसी आदि समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।