Loading...

परिवार परामर्श केंद्र ने कराया दंपती में आपसी समझौता

Gargachary Times 30 August 2026, 20:47 52 views
Firozabad
परिवार परामर्श केंद्र ने कराया दंपती में आपसी समझौता
फिरोजाबाद। परिवार परामर्श केंद्र की पहल से वैवाहिक विवाद के एक मामले में दंपती के बीच आपसी सहमति से समझौता कराया गया। परामर्श केंद्र में दोनों पक्षों की समस्याओं को सुनने के बाद काउंसलिंग के माध्यम से विवाद का समाधान कराया गया।जानकारी के अनुसार तरन्नुम पत्नी वसीम, निवासी थाना रसूलपुर क्षेत्र और वसीम पुत्र नसीम, निवासी थाना कुरावली, जिला मैनपुरी के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था। मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचने के बाद दोनों पक्षों को बुलाकर उनकी बात सुनी गई। परामर्शदाताओं द्वारा दोनों पक्षों के बीच संवाद स्थापित कर आपसी मतभेद दूर करने का प्रयास किया गया। काउंसलिंग के बाद दोनों पक्ष आपसी सहमति से समझौते के लिए राजी हो गए। इसके बाद परिवार परामर्श केंद्र की मौजूदगी में दंपती के बीच समझौता कराया गया।परिवार परामर्श केंद्र का उद्देश्य पारिवारिक विवादों को आपसी बातचीत और समझाइश के माध्यम से सुलझाकर परिवारों को टूटने से बचाना है। केंद्र द्वारा ऐसे मामलों में दोनों पक्षों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर सौहार्दपूर्ण समाधान कराने का प्रयास किया जाता है।
Follow Samachar24