तैराकी प्रतियोगिता का शुभारंभ चेयरमैन रामफल मुंशी व गोवर्धन चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष लम्बरदार ने किया
Gargachary Times
31 August 2026, 20:37
39 views
Mathura
गोवर्धन। द्वापर युगीन जल खेलनी (क्रीड़ा लीला) का निर्वाहन करते हुए श्रीधाम राधाकुण्ड में रविवार को विशाल जल खेलनी तैराकी प्रतियोगिता महोउत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें दोनों वर्गो की प्रतियोगिता में अनिल बघेल और राहुल चौधरी रहा अव्वल. आयोजकों ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उज्जवल भविष्य कामना की.
रविवार को राधाकुण्ड के झूलनतला स्थित राधारानी कुंड पर आयोजित हुई विशाल तैराकी प्रतियोगिता का शुभारंभ गोवर्धन चेयरमैन मनीष लम्वरदार व राधाकुण्ड चेयरमैन रामफल मुंशी ने संयुक्त रूप से राधारानी का जयकारा लगाकर किया गया. तैराकी प्रतियोगिता दो आयु वर्गो में हुई जिसमें में जूनियर वर्ग 18 से 25 वर्ष की प्रतियोगिता में 18 युवाओं ने भाग लिया जिसमें प्रथम अनिल बघेल, द्वितीय मयंक गोस्वामी, व तृतीय आकाश रहा. वहीं दूसरी में 26 से 50 वर्ष के सीनियर वर्ग में 9 लोगों ने भाग लिया जिसमें प्रथम राहुल चौधरी द्वितीय गोयल गोस्वामी, तृतीय छोटू मुखिया रहा. प्रमुख समाजसेवी दिनेश मिश्रा और श्याम सुंदर मिश्रा, पवन मिश्रा और प्रभात मिश्रा ने प्रथम वर्ग के विजेताओं को चार व तीन और दो बर्नर ग्लास गैस स्टोप, दूसरी वर्ग के विजेताओं को चार व तीन और दो बर्नर स्टील गैस स्टोप एवं दोनों वर्गो के 10 विजेताओं को आयरन प्रेस देकर सम्मनित किया गया एवं उज्जवल भविष्य की कामना की.
इस अवसर पर सभासद भोला दुबे, डॉ. विष्णु रावत, डीपी शर्मा, नवीन शर्मा, बाबूलाल मिश्रा, मंडल अध्यक्ष प्रकाश गौड़, डॉ. ब्रजमोहन मिश्रा, चंद्र विनोद कौशिक, के.सी गौड़, मदन गोपाल शर्मा, विष्णु शुक्ला, सत्यम मिश्रा, सोनू मिश्रा बोनू मिश्रा, छैल विहारी गोवामी, नरेश मिश्रा, अमित मिश्रा, सुमित मिश्रा आदि मौजूद रहे।