Loading...

अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक बाहरी निरीक्षण किया

Gargachary Times 31 August 2026, 20:45 37 views
Mathura
अधिकारी  चंद्र प्रकाश सिंह ने  ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक बाहरी निरीक्षण किया
ललित उपाध्याय, संवाददाता मथुरा। जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने जनपद मथुरा के बाद स्थित ई.वी.एम-वी.वी.पैट वेयरहाउस का मासिक बाहरी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिसमें इंडियन नेशनल कांग्रेस से बलवीर सिंह प्रधान, समाजवादी पार्टी से सोनू ठाकुर, बहुजन समाज पार्टी से मुनेंद्र सिंह निगम तथा कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया पार्टी से सुरेश कुमार मौजूद रहे। अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने वेयरहाउस की नियमित साफ-सफाई के निर्देश दिए। निरीक्षण में जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने सीसीटीवी कैमरों के संचालन एवं बैकअप की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा में तैनात कर्मियों को मूल-भूत सुविधाएं प्रदान करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दिए कि अपने कार्यों को जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करे। सतर्कता बनाए रखे तथा निरंतर निगरानी सुनिश्चित करें। निरीक्षण में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ0 पंकज कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे नंद प्रकाश मौर्या, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता गुलवीर सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज खंडेलवाल सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Follow Samachar24