Loading...

जाह्नवी यादव ने राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में किया फिरोजाबाद का नाम रोशन

Gargachary Times 1 September 2026, 21:21 3 views
Firozabad
जाह्नवी यादव ने राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में किया फिरोजाबाद का नाम रोशन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल, शिकोहाबाद की प्रतिभाशाली छात्रा जाह्नवी यादव ने अपनी मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण के दम पर एथलेटिक्स के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। जाह्नवी का चयन फिरोजाबाद जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित चयन ट्रायल में शानदार प्रदर्शन के आधार पर 1st Delhi State Kids Athletics Championships के लिए हुआ। चयन के बाद जाह्नवी ने 1 एवं 2 सितंबर 2026 को नई दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के अंडर-10 बालिका वर्ग की 60 मीटर दौड़ में प्रतिभाग किया। प्रतिष्ठित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का हिस्सा बनना जाह्नवी के लिए महत्वपूर्ण खेल अनुभव रहा।जाह्नवी की उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती एकता शर्मा ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता छात्रा की मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। विद्यालय विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रोत्साहित करता रहेगा।जाह्नवी के पिता डॉ. अनिल कुमार यादव और माता डॉ. रेनू यादव ने बेटी के चयन और प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन, विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया।जिला स्तरीय चयन ट्रायल से दिल्ली के राज्य स्तरीय मंच तक जाह्नवी का सफर क्षेत्र के अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है। परिजनों और विद्यालय को उम्मीद है कि जाह्नवी भविष्य में अपनी मेहनत के बल पर खेल जगत में और बड़ी उपलब्धियां हासिल करेगी।
Follow Samachar24