Loading...

मारपीट के मामले में दो वांछित गिरफ्तार, इलाज के दौरान हुई थी महिला की मौत

Gargachary Times 1 September 2026, 21:23 5 views
Firozabad
मारपीट के मामले में दो वांछित गिरफ्तार, इलाज के दौरान हुई थी महिला की मौत
खैरगढ़ थाना पुलिस ने वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मारपीट के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को बैरनी तिराहे से ग्राम बैरनी जाने वाले रास्ते से मुखबिर की सूचना पर पकड़ा।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेश चंद्र पुत्र रामेश्वर सिंह और लोकेन्द्र पुत्र सुरेश चंद्र, निवासी ग्राम बैरनी, थाना खैरगढ़ के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ थाना खैरगढ़ में मुकदमा अपराध संख्या 220/2025 के तहत धारा 115(2), 352, 351(2) और 117(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज था और दोनों वांछित चल रहे थे। पुलिस के मुताबिक, 22 दिसंबर 2025 को आरोपियों ने वादी और उसके परिवारीजनों के साथ मारपीट की थी। मारपीट के दौरान वादी की मां को गंभीर चोटें आई थीं। परिजनों द्वारा उनका इलाज कराया जा रहा था, इसी दौरान उनकी मौत हो गई थी। घटना के संबंध में थाना खैरगढ़ में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दोनों वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा दोनों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक घनश्याम सिंह, कांस्टेबल अंकित कुमार और कांस्टेबल दुष्यंत कुमार शामिल रहे।
Follow Samachar24