Loading...

बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन मे आतिशबाजी निर्माण मंडारण स्थलो का भौतिक निरीक्षण

Gargachary Times 8 September 2025, 20:25 144 views
Firozabad
बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन मे आतिशबाजी निर्माण मंडारण स्थलो का भौतिक निरीक्षण
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा अवैध पटाखा फैक्टरियों / गोदामों के विरुद्ध एवं भण्डारण स्थलों पर होने वाली घटनाओं की रोकथाम हेतु चलाए गये 15 दिवसीय विशेष अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर / ग्रामीण के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 08.09.2025 को सम्बन्धित क्षेत्रीय उप जिलाधिकारी/ मजिस्ट्रेट, सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी फिरोजाबाद, समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष एवं सम्बन्धित अग्निशमन केन्द्र प्रभारी की संयुक्त टीम द्वारा जनपद के नगर / देहात क्षेत्र में लाइसेंस धारक आतिशबाजी निर्माण / भंडारण स्थलों का भौतिक निरीक्षण / सत्यापन किया गया । निरीक्षण के दौरान आतिशबाजी निर्माण / भण्डारण स्थलों की भण्डारण की मात्रा, लाइसेंस की वैधता, अग्निशमक यंत्रों की उपलब्धता इत्यादि को चैक किया तथा आतिशबाजी लाइसेंस के नियमों का पालन न करने वाले लाइसेंस धारकों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गयी साथ ही जिन लाइसेंस धारकों के लाइसेंस नवीनीकरण की तिथि समाप्त होने को है उनको पुनः नवीनीकरण कराये जाने हेतु निर्देश किया गया एवं सम्बन्धित लाइसेंस धारकों को किसी भी आपात की स्थिति में अग्नि से बचाव के अन्य उपाय, अग्निशमक यंत्रों का सुचारु रूप से प्रयोग करने के सम्बन्ध में जानकारी व आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।
Follow Samachar24