Loading...

2 दिन बाद अमेरिका का ईरान पर फिर मिसाइल हमला, 19 की मौत, जॉर्डन-बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर ईरानी स्ट्राइक

Gargachary Times 2 September 2026, 20:12 37 views
International
2 दिन बाद अमेरिका का ईरान पर फिर मिसाइल हमला, 19 की मौत, जॉर्डन-बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर ईरानी स्ट्राइक
अमेरिका ने 2 दिन बाद फिर ईरान पर हमला किया है। अमेरिकी सेना ने मंगलवार रात सिरिक, खुजस्तान, केश्म द्वीप और बंदर अब्बास में मिसाइल और ड्रोन स्ट्राइक की। ईरान के अनुसार इन हमलों में 19 लोगों की मौत हुई है, जबकि 68 लोग घायल हुए हैं। ईरान का दावा है कि सिरिक में एक शादी समारोह के दौरान मिसाइल गिरने से 5 लोगों की जान गई, जिनमें 4 साल का एक बच्चा भी शामिल है। वहीं खुजस्तान प्रांत में हुए हमले में 7 लोगों की मौत और 8 लोग घायल हुए। अमेरिका का कहना है कि उसने केवल ईरानी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। हमलों के जवाब में ईरान ने जॉर्डन और बहरीन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर स्ट्राइक करने का दावा किया है। इससे पहले 30 अगस्त को अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट के पास स्थित लारक द्वीप पर दो ईरानी रॉकेट लॉन्चरों पर हवाई हमला किया था। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने ईरान के आम नागरिकों को निशाना बनाने के आरोप से इनकार किया है। दरअसल, ईरान ने दावा किया था कि अमेरिका ने सिरिक में एक शादी समारोह पर हमला किया, जिसमें 2 बच्चों समेत कम से कम 4 लोगों की मौत हुई। ईरान के दक्षिणी इलाकों में बीती रात हुए अमेरिकी हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है। ईरानी मीडिया ने यह जानकारी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, कुहेस्तक में 4 लोगों की मौत हुई। खुजेस्तान प्रांत में 7 लोग मारे गए। वहीं, केरमानशाह में IRGC के 4 सदस्य और लावान द्वीप पर बसीज के 3 सदस्य मारे गए। फार्स प्रांत के जाहरोम में भी 1 शख्स की मौत हुई है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि पश्चिम एशिया के मामलों में बाहरी देशों को दखल देना बंद करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र को लेकर दोहरा रवैया भी नहीं अपनाना चाहिए। चीनी सरकारी मीडिया शिन्हुआ के मुताबिक, शी ने मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी से काहिरा में हुई मुलाकात के दौरान यह बात कही।
Follow Samachar24