Loading...

विधानसभा निर्वाचन-2027 की तैयारियां तेज, डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस और एफएलसी हॉल का किया निरीक्षण

Gargachary Times 2 September 2026, 20:50 45 views
Firozabad
विधानसभा निर्वाचन-2027 की तैयारियां तेज, डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस और एफएलसी हॉल का किया निरीक्षण
फिरोजाबाद। आगामी विधानसभा निर्वाचन-2027 की तैयारियों के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने बुधवार को ईवीएम, वीवीपैट वेयरहाउस तथा प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) हॉल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्वाचन से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार बुधवार को सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक ईसीआईएल (इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड) के कुशल इंजीनियरों की देखरेख में एफएलसी प्रक्रिया संचालित की जा रही है। प्रक्रिया के दौरान सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे, ताकि ईवीएम और वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एफएलसी हॉल में चल रही प्रक्रिया की जानकारी ली और सुरक्षा, व्यवस्थाओं तथा अभिलेखों के रखरखाव को लेकर संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप एफएलसी की पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराई जाएगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कल्पना जायसवाल, उप जिलाधिकारी अवधेश निगम, जिला कृषि अधिकारी सुमित चौहान सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Follow Samachar24