Loading...

रोडवेज बस और ट्रोला की आमने-सामने भिड़ंत, कंडक्टर समेत 20 यात्री घायल

Gargachary Times 2 September 2026, 20:51 66 views
Firozabad
रोडवेज बस और ट्रोला की आमने-सामने भिड़ंत, कंडक्टर समेत 20 यात्री घायल
टूंडला। थाना टूंडला क्षेत्र के उसायनी के पास बुधवार को आगरा से फिरोजाबाद की ओर आ रही रोडवेज बस और सामने से आ रहे ट्रोला की जोरदार आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में बस कंडक्टर समेत करीब 18 से 20 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। इनमें तीन घायलों की हालत गंभीर बताई गई है।हादसे की सूचना मिलते ही टूंडला पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। दुर्घटना के बाद सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात प्रभावित हो गया।पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था संभाली तथा दुर्घटनाग्रस्त ट्रोला को सड़क किनारे करवाकर जाम खुलवाया। हादसे के बाद काफी देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे में घायल यात्रियों की स्थिति और दुर्घटना के सही कारणों के संबंध में पुलिस की जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
Follow Samachar24