Loading...

गिहार कॉलोनी में आबकारी विभाग की छापेमारी, 48 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद

Gargachary Times 2 September 2026, 20:53 66 views
Firozabad
गिहार कॉलोनी में आबकारी विभाग की छापेमारी, 48 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद
शिकोहाबाद। अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम ने बुधवार को थाना शिकोहाबाद क्षेत्र स्थित गिहार कॉलोनी में अचानक दबिश दी। कार्रवाई के दौरान टीम ने कई घरों की तलाशी ली, जिसमें करीब 48 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी फिरोजाबाद के आदेश के क्रम में जिला आबकारी अधिकारी तथा सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन-04 आगरा के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 शिकोहाबाद जीके वर्मा और आबकारी निरीक्षक तुषार गौरव ने प्रवर्तन टीम के साथ गिहार कॉलोनी में छापेमारी की।दबिश के दौरान अवैध रूप से रखी गई कच्ची शराब बरामद होने के बाद आबकारी विभाग ने आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में दो अभियोग पंजीकृत किए हैं। कार्रवाई के बाद अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया। आबकारी अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। विभाग द्वारा अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए आगे भी इसी तरह आकस्मिक छापेमारी और जांच की कार्रवाई की जाएगी।
Follow Samachar24