महिलाओं / बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु चलाए जा रहे " महिला सशक्तिकरण एवं मिशन शक्ति "
Gargachary Times
9 September 2025, 10:48
108 views
Firozabad
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रदेश में महिलाओं / बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु चलाए जा रहे “ महिला सशक्तिकरण एवं मिशन शक्ति” फेज 05 के अन्तर्गत शारदीय नवरात्रि पर्व व अन्य त्योहरों के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा आज दिनाँक 08-09-2025 को पुलिस लाइन फिरोजाबाद स्थित बहुउद्देशीय हाल में मिशन शक्ति (विद वूमेन इन यूनिफॉर्म) कार्यक्रम का आयोजन कर जनपद फिरोजाबाद की समस्त महिला पुलिस कर्मियों / अधिकारियों को महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों के प्रति उनके अधिकारों व विभिन्न हेल्प लाइनों के सम्बन्ध में महिलाओं को जागरुक करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन/सदर, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन फिरोजाबाद आदि उपस्थित रहे ।