Loading...

श्री दाऊजी महाराज खाटूश्याम मंदिर पर सजा भव्य फूल बंगला

Gargachary Times 4 September 2026, 20:29 48 views
Agra
श्री दाऊजी महाराज खाटूश्याम मंदिर पर सजा भव्य फूल बंगला
आगरा। ताजगंज कटरा जोगीदास स्थित श्री दाऊजी महाराज खाटूश्याम मंदिर पर भव्य फूल बंगला और सजावट की गई। दिल्ली व जयपुर से फूलों से बाबा का भव्य श्रृंगार किया गया । अध्यक्ष राजू गोयल ने बताया कि मंदिर प्रांगण में राधा-कृष्ण की झांकियों को विशेष रूप से सजाया गया खाटू श्याम जी बाबा का श्रृंगार दिल्ली व जयपुर के फूलों से किया गया। मंदिर में कन्हैया जी की पालना झांकी आकर्षण का केंद्र रही। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन भी हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने श्रीकृष्ण के भजनों पर संगत की। जन्माष्टमी की रात बारह बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया और प्रसाद वितरण किया गया।इस दौरान भक्तों ने भगवान कृष्ण से मनोकामना मांगी और उनसे सुख समृद्धि की कामना की। देर रात तक मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रही। इस अवसर पर सचिव मंयक अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, कृष्णा मुरारी अग्रवाल, प्रवीन अग्रवाल, अरुण जैन,विनोद अग्रवाल, प्रदीप राठौर, राजेश गुप्ता , अमित राठौर,आदि मौजूद रहे।
Follow Samachar24