Loading...

तमंचा और कारतूस लेकर घूम रहा शातिर आरोपी गिरफ्तार, दक्षिण पुलिस ने की कार्रवाई

Gargachary Times 4 September 2026, 20:29 67 views
Firozabad
तमंचा और कारतूस लेकर घूम रहा शातिर आरोपी गिरफ्तार, दक्षिण पुलिस ने की कार्रवाई
फिरोजाबाद। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दक्षिण पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर आरोपी को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना दक्षिण पुलिस संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने बुद्धा पुत्र रामबाबू निवासी भोजपुरा मोहल्ला, स्टेशन रोड, थाना दक्षिण, फिरोजाबाद को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से एक अवैध 12 बोर का तमंचा और एक जिंदा 12 बोर कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना दक्षिण में आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 927/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी थाना दक्षिण में विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2014 के मारपीट, छेड़छाड़, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट से संबंधित मामले शामिल हैं। इसके अलावा वर्ष 2026 में भी आर्म्स एक्ट के मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्रपाल सिंह, उपनिरीक्षक सुधीर कुमार, कांस्टेबल आकाश कुमार, प्रभूदयाल और रोहित शामिल रहे।
Follow Samachar24