शिकोहाबाद पुलिस ने हत्या और दुष्कर्म के मामले में वांछित अभिषेक को किया गिरफ्तार
Gargachary Times
4 September 2026, 20:30
31 views
Firozabad
फिरोजाबाद। थाना शिकोहाबाद पुलिस ने हत्या और दुष्कर्म से जुड़े मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर डाहिनी पुलिया से आटेपुर रोड से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना शिकोहाबाद में मुकदमा दर्ज है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के नेतृत्व में थाना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अभिषेक पुत्र प्रमोद कुमार निवासी सलेमपुर करखा, थाना नगला खंगर को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी थाना शिकोहाबाद में दर्ज मु0अ0सं0 664/2026, धारा 103(1), 64(1) बीएनएस एवं धारा 3(2)(V) एससी/एसटी एक्ट में वांछित था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया की।इस मामले में पुलिस मुख्य अभियुक्त नितिन उर्फ राहुल पुत्र गंगा सिंह उर्फ सीताराम निवासी खटवामई, थाना नगला खंगर को पहले ही 28 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज चुकी है।कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार, उपनिरीक्षक ऋषभ देव भारद्वाज, हेड कांस्टेबल दिलीप कुमार, कांस्टेबल अभिषेक और होमगार्ड कौशल किशोर शामिल रहे।