Loading...

उद्योगपतियों के साथ पैराडोर हॉटल में सेमीनार का आयोजन

Gargachary Times 9 September 2025, 17:51 296 views
Firozabad
उद्योगपतियों के साथ पैराडोर हॉटल में सेमीनार का आयोजन
विकसित भारत@2047 माननीय प्रधानमंत्री जी की एक दूरदर्शी पहल के अन्तर्गत भारत को वर्ष 2047 तक एक विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित किया जाना है। यह मिशन समावेशी विकास, तकनीकी नवाचार और सतत् प्रगति पर आधारित है। विकसित भारत@2047 की अवधारणा को साकार करने के लिए उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदेश को वर्ष 2047 तक एक विकसित राज्य बनाने का संकल्प लिया गया है। इस मिशन में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए एक समृद्ध, समान और वैश्विक स्तर पर सम्मानित राज्य का निर्माण किया जायेगा। इस मिशन को दिशा प्रदान करने एवं पथ प्रदर्शन हेतु एक विजन डॉक्यूमेंट बनाया जाना प्रस्तावित है। यह विजन डॉक्यूमेंट 3 थीम-अर्थ शक्ति, सृजन शक्ति, जीवन शक्ति एवं 12 सेक्टर-कृषि एवं सम्बद्ध, पशुधन संरक्षण, औद्योगिक विकास, आई0टी0 एवं इमर्जिंग प्रौद्योगिकी, पर्यटन, नगर एवं ग्राम्य विकास, अवस्थापना, संतुलित विकास, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा सुरक्षा एवं सुशासन पर ध्यान केन्द्रित करते हुए तैयार किया जाएगा। उक्त के क्रम में आज दिनांक 09-09-2025 को पूर्वाह्न 08ः00 बजे कलैक्ट्रेट सभागार, सिविल लाइन फिरोजाबाद में बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा एवं उच्च शिक्षा के शिक्षकों, राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षिकों व प्रबुद्धजनों साथ संयुक्त प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें श्री शस्त्रोहन वैश्य, मुख्य विकास अधिकारी फिरोजाबाद, श्री सतीश कुमार माथुर, सेवानिवृत्त वरिष्ठ आई0पी0एस0, श्री रवि प्रकाश दुबे, सेवानिवृत्त मुख्य अभियन्ता यूपीपीसीएल, श्री राजीव कुमार मिश्रा, सेवानिवृत्त आई0एफ0एस0 के साथ-साथ श्री धीरेन्द्र कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक, श्री आशीष कुमार पाण्डेय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, श्री एम0पी0 सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी एवं बेसिक, माध्यमिक व उच्च शिक्षा से शिक्षक आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया तथा अतिथियों को पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। परिचय सत्र के पश्चात जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं की प्रगति के सम्बन्ध में प्रस्तुतीकरण देते हुए 03 मुख्य सुझाव दिये गये, जिसमें 1-जनपद स्तर पर एक जिला शिक्षा अधिकारी (क्म्व्) के साथ-साथ बेसिक, माध्यमिक, उच्च व तकनीकी शिक्षा हेतु पृथक-पृथक अधिकारी की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाये, जिससे विद्यालयों के पर्यवेक्षण में सुगमता होगी, 2-सी0एम0 मॉडल कम्पोजिट विद्यालय की तर्ज पर प्री-प्राइमरी से कक्षा-12 तक प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर विद्यालय संचालन एवं 3-प्रत्येक कक्षा कक्ष को डिजिटल क्लास रूम के रूप में स्थापित किये जाने के सुझाव दिये गये। इसी के साथ जनपद के एस0आर0जी0 श्रीमती जया शर्मा, श्री सुभाष चन्द्र व नरेश बाबू, राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक श्री कमलकान्त पालीवाल, संजय लालई, लुबना वसीम के साथ-साथ श्रीमती कल्पना राजौरिया आदि शिक्षकों द्वारा बेसिक शिक्षा पर अपने सुझाव दिये गये। माध्यमिक शिक्षा विभाग से श्रीमती सोनम सेठ, प्रधानाचार्य रेवती देवी गर्ल्स इ0का0 फिरोजाबाद, श्री प्रमोद यादव, प्रधानाचार्य, पी0एम0श्री राजकीय इण्टर कालेज नसीरपुर, श्री योगेन्द्र सिंह, सहायक अध्यापक राजकीय हाई स्कूल नारखी, श्रीमती नन्दिनी यादव प्रधानाचार्य आई0वे0इण्टरनेशल विद्यालय आदि के द्वारा माध्यमिक शिक्षा के सम्बन्ध में सुझाव दिये गये। श्रीमती संध्या द्विवेदी, असि0प्रोफेसर एम0जी0गर्ल्स कालेज, फिरोजाबाद द्वारा उच्च शिक्षा से सम्बन्धित सुझाव दिये गये। कार्यक्रम में आये सेवानिवृत्त प्रबुद्धजनों द्वारा शिक्षकों को प्रेरित किया गया कि जो शिक्षक अच्छा कार्य कर रहे हैं, उनसे अन्य शिक्षक भी प्रेरणा लें, सी0एस0आर0 के साथ-साथ विधायक, सासंद निधि से विद्यालयों में कार्य करायें, जिससे सरकार के पैसे का सदुपयोग हो सके। किसी भी देश के समृद्ध होने का आधार मात्र शिक्षा ही है, जिस कारण देश के विकास में शिक्षकों की अहम भूमिका होने के कारण उनके दायित्व भी स्वतः ही बढ़ जाते हैं। शिक्षक समाज को एक नई दिशा प्रदान करते हुए विकसित भारत बनाने में महती भूमिका दें। साथ ही यह भी अपेक्षा की गयी कि जनपद के लोगों के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को भी विकसित भारत के सम्बन्ध में निर्धारित वेबसाइट अथवा क्यूआर कोड के माध्यम से अपने सुझाव प्रेषित करने हेतु प्रेरित करें। अच्छे सुझाव वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया जायेगा। अन्त में मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिवकान्त पलिया ने किया।
Follow Samachar24