Loading...

नरही में विद्यालय बंद किए जाने पर सपा का प्रदर्शन

Gargachary Times 5 September 2026, 20:16 61 views
Lucknow
नरही में विद्यालय बंद किए जाने पर सपा का प्रदर्शन
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ0 सर्वपल्ली राधा कृष्णन की जयंती एवं शिक्षक दिवस के अवसर पर पाठषाला पुकारे कार्यक्रम के तहत समाजवादी पार्टी के लखनऊ से विधायक रविदास मेहरोत्रा के नेतृत्व में नरही में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लखनऊ मध्य विधानसभा क्षेत्र के हजरतगंज-नरही वार्ड में अगल-बगल स्थित राजकीय इंटर कॉलेज नरही एवं प्राथमिक विद्यालय नरही को बंद किए जाने के विरोध में दोनों विद्यालयों के बाहर बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान पीडीए की पाठशाला भी लगाई गई। रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश में 26,000 स्कूल बंद किए गए हैं, जिससे गरीब, पिछड़े, दलित, वंचित और PDA समाज के बच्चों की शिक्षा का अधिकार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और अखिलेश यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे तो बंद किए गए सभी 26,000 स्कूलों को फिर से खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में केजी से पीजी तक सभी छात्रों की शिक्षा निशुल्क करने की दिशा में काम किया जाएगा, ताकि किसी गरीब बच्चे को आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न होना पड़े। इस अवसर पर पाठशाला में लखनऊ मध्य विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष मोहम्मद अहमद, विधानसभा महासचिव श्री योगेंद्र यादव, विक्रमादित्य एवं महात्मा गांधी वार्ड के प्रभारी शनि कनौजिय, महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव लता जयसवार, प्रदेश उपाध्यक्ष विजयलक्ष्मी, सलमान खान, तालिब सहित सभी वार्डों के अध्यक्षगण, क्षेत्रीय पदाधिकारी, समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
Follow Samachar24