शिकायतों की जांच में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, शिकायतकर्ता की उपस्थिति में करायें स्थलीय निस्तारण-डीएम
Gargachary Times
5 September 2026, 20:17
64 views
Lalitpur
ललितपुर। जनसुनवाई को सुदृढ़ बनाने के संकल्प के साथ जनशिकायतों के त्वरित व पारदर्शी समाधान हेतु आज माह के प्रथम शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर जनपद की दूरस्थ तहसील मड़ावरा में जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश व पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कुमार बाजपेई ने जनता की शिकायतें सुनी और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि हर शिकायत का निस्तारण समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण व धरातलीय स्तर पर होना चाहिए, इसमें लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि षासन की प्राथमिकता है कि आवेदकों की संतुष्टि के आधार पर शिकायत का निस्तारण कागजों पर नहीं, धरातल पर दिखे।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याओं को अत्यंत संवेदनषीलता के साथ सुना और मौके पर ही कई षिकायतों का निस्तारण किया। राजस्व, विकास, पुलिस, विद्युत, समाज कल्याण और समाज स्वास्थ्य से संबंधित अवशेश प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को सौंपते हुए उन्होंने समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने के कड़े निर्देश दिए। थे। जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारी मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए तय समय सीमा के भीतर पीड़ितों को न्याय दिलाना सुनिश्चित करें।
शिकायतों की जांच में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, शिकायतकर्ता की उपस्थिति में करायें स्थलीय निस्तारण -
सम्पूर्ण समाधान दिवस को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों के निवासियों को अपनी छोटी-छोटी समस्याओं के लिए जिला मुख्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें, यही शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी अधिकारी द्वारा भ्रामक या दोशपूर्ण आख्या लगाई गई, तो संबंधित के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि भूमि विवाद, अवैध कब्जे और चकमार्गों से जुड़े मामलों में दोनों पक्षकारों की उपस्थिति में संयुक्त रूप से मौके पर जाकर निश्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करें।
डीएम ने किसानों के प्रति दिखाई संवेदनशीलता, मौके पर उप कृषि निदेशक को बुलाकर मुआवजना दिलाने के दिये निर्देश -
आयोजन के दौरान तहसील मड़ावरा के विभिन्न ग्रामों से आए ग्रामीणों द्वारा अत्यधिक वर्षा के कारण उनकी फसलें नष्ट होने के कारण मुआवजे की मांग की, इस पर जिलाधिकारी ने मौके पर उप निदेशक कृषि को बुलाकर फसल बीमा योजना की सम्पूर्ण जानकारी देते हुए अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाने के निर्देश दिये।
अतिवृष्टि से प्रभावित बीमित किसान टोलफ्री नम्बर 14447 पर दर्ज करायें शिकायत -
इस दौरान अधिकांश शिकायती पत्र फसल क्षति से सम्बंधि प्राप्त हुए, जिनके सम्बंध में जिलाधिकारी ने किसानों को बताया कि जनपद में हो रही लगातार वर्शा के दृश्टिगत जिन बीमित कृषकों की फसल क्षति हुई है, वे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के टोल फ्री नंबर 14447 पर 72 घंटे के भीतर अपनी षिकायत/सूचना अवष्य दर्ज कराएं। जनपद में सर्वे का कार्य चल रहा है। इसके साथ ही ऋणी कृशकों के लिए फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 10 सितम्बर 2026 कर दिया गया है। तय समय सीमा के भीतर अपनी शिकायत दर्ज कर लाभ उठाएं।
आज सम्पूर्ण समाधान दिवस में निम्न शिकायतें प्राप्त हुईं:-
तहसील मड़ावरा में कुल 78 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व के 38, पुलिस के 10, विकास के 08, जल निगम के 05 विद्युत के 08 तथा अन्य विभागों के 09 प्रार्थना पत्र शामिल है, जिनमें से 03 का मौके पर निस्तारण कराया गया।
तहसील ललितपुर में कुल 21 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व के 03, पुलिस का 01, विद्युत के 05, विकास विभाग के 10 तथा अन्य विभागों के 02 प्रार्थना पत्र शामिल हैं, जिनमें से 05 का मौके पर निस्तारण कराया गया।
तहसील तालबेहट में कुल 46 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व के 19, पुलिस के 11, विकास के 08, विद्युत के 02, पूर्ति का 01 तथा अन्य विभागों के 05 प्रार्थना पत्र शामिल हैं, जिनमें से 06 का मौके पर निस्तारण कराया गया।
तहसील पाली में कुल 21 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व के 10 तथा पूर्ति के 11 प्रार्थना पत्र शामिल है, जिनमें से 02 का मौके पर निस्तारण कराया गया।
तहसील महरौनी में कुल 35 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से 02 का मौके पर निस्तारण कराया गया।
-निरीक्षण-
डिजिटल शिक्षा से ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगी नई दिशा -
इसके साथ ही ग्रामीण युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जिलाधिकारी ने पंचायती राज विभाग द्वारा ग्रामीण प्रतियोगी छात्र-छात्राओं के लिए मड़ावरा में निर्मित लाइब्रेरी का स्थलीय निरीक्षण भी किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए हर संभव आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि छात्र-छात्राओं को उनके नवीन पाठ्यक्रम (सिलेबस) के अनुसार उच्च स्तरीय पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराई जाए। अध्ययन को सुगम बनाने के लिए ई-बुक्स, वाई-फाई और डिजिटल शिक्षण सामग्री (डिजिटल कंटेन्ट) की समुचित व्यवस्था हो।
इन अधिकारियों की रही उपस्थिति -
इस दौरान पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों सहित उपजिलाधिकारी मदन मोहन गुप्ता, तहसीलदार मानवेन्द्र सिंह, जिला विकास अधिकारी अतिरंजन सिंह, उप निदेशक कृषि अख्तर हुसैन, जिला कृषि अधिकारी रंजीत सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी नन्दलाल सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ भगवान सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी कुॅवर सिंह यादव सहित लोक निर्माण विभाग, विद्युत एवं जल निगम, जल संस्थान, उद्योग के समस्त जनपद व तहसील स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।