Loading...

हर माह की तरह लक्की अतुर्रा फाउंडेशन ने बांटी वृद्धा एवं विधवा पेंशन

Gargachary Times 5 September 2026, 20:22 20 views
Firozabad
हर माह की तरह लक्की अतुर्रा फाउंडेशन ने बांटी वृद्धा एवं विधवा पेंशन
लक्की अतुर्रा फाउंडेशन की ओर से समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर किए जा रहे प्रयासों के तहत शनिवार को वृद्धजनों एवं विधवा महिलाओं को पेंशन का वितरण किया गया। फाउंडेशन द्वारा प्रत्येक माह जरूरतमंद लोगों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। फाउंडेशन के अध्यक्ष लोधी देवेंद्र सिंह की अनुपस्थिति में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पेंशन वितरण की जिम्मेदारी संभाली। इस दौरान जरूरतमंद वृद्धजनों और विधवा महिलाओं को नियमित पेंशन प्रदान की गई। पेंशन प्राप्त करने वाले लाभार्थियों ने फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे जरूरतमंद परिवारों के लिए सहारा बताया। फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज के असहाय, जरूरतमंद, वृद्ध एवं विधवा लोगों की सहायता करना है। नियमित रूप से पेंशन उपलब्ध कराकर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर एवं मजबूत बनाने का प्रयास किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि लोधी देवेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में फाउंडेशन की समाजसेवा निरंतर जारी रहेगी। भविष्य में भी जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। संस्था का प्रयास है कि समाज के कमजोर वर्ग तक सहायता पहुंचाकर उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने में सहयोग दिया जा सके।
Follow Samachar24