Loading...

‘पुरातन सामर्थ्य के साथ नया भारत‘ थीम होगी स्मृति महोत्सव की

Gargachary Times 9 September 2025, 17:53 124 views
Mathura
‘पुरातन सामर्थ्य के साथ नया भारत‘ थीम होगी स्मृति महोत्सव की
चातुर्य दिवसीय स्मृति महोत्सव ‘ पुरातन सामर्थ्य के साथ नया भारत‘ थीम के साथ आगे बढ़ेगा। लोककला और लोकसंस्कृति के प्रति समर्पित महोत्सव में एक ओर कवियों की धूम होगी , दूसरी ओर विविध कलाकारों की। महोत्सव समिति ने महोत्सव के निमंत्रण पत्र भेजकर गणमान्य और विशिष्ट लोगों को शिरकत करने का निमंत्रण दिया। निमंत्रण पत्र कम विवरणिका में आयोजित होने वाले प्रत्येक कार्यक्रम का संक्षिप्त विवरण दिया है। प्रथम दिन ,कलश यात्रा,हवन यज्ञ के साथ रंगोली, रंगमंचीय कार्यक्रम और रसिया दंगल आयोजित होंगे। द्वितीय दिन हवन यज्ञ, सार्वजनिक सभा, सामान्य जान प्रतियोगिता और रात में कवि सम्मेलन आयोजित होगा। तृतीय दिन गौपूजन और गौ वंश प्रतियोगिता, लोकगीत प्रतियोगिता, विराट कुश्ती दंगल, डांडिया नृत्य और रात्रि में जिकड़ी भजन कार्यक्रम होंगे। अगले दिन नारी शसक्तीकरण पर कार्यक्रम होंगे और शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम अपनी छटा बिखेरेंगे। ............................................. मुख्यमंत्री करेंगे सार्वजनिक सभा को संबोधित महोत्सव के द्वितीय दिन सूबे के मुखिया योगी आदित्य नाथ सार्वजनिक सभा को संबोधित कर युवाओं को प्रेरित करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना पर प्रशासन संग मेला पदाधिकारी भी तैयारियों में जुट गए हैं।
Follow Samachar24