Loading...

ओल रोड पर हादसा, ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो युवक गंभीर

Gargachary Times 6 September 2026, 21:22 52 views
Mathura
ओल रोड पर हादसा, ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो युवक गंभीर
फरह। थाना फरह क्षेत्र के ओल रोड पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हतवाली के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान अभय पुत्र अशोक और अभिषेक पुत्र सुनील, निवासी परखम के रूप में हुई है। दोनों युवक बाइक से कहीं जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। चिकित्सकों के अनुसार अभय को सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। ग्रामीणों ने ओल रोड पर तेज रफ्तार वाहनों पर रोक लगाने और स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की है।
Follow Samachar24