दहेज हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
Gargachary Times
6 September 2026, 21:24
51 views
Firozabad
नसीरपुर थाना पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को फतेहपुर कर्खा अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सिरसागंज के नेतृत्व में थाना नसीरपुर पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार थाना नसीरपुर में दर्ज मु0अ0सं0 210/2026, धारा 80(2)/85 बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम से संबंधित अभियुक्त सिंगराज उर्फ अलवर सिंह पुत्र केशव दयाल, निवासी गढ़ी दान सहाय, थाना नसीरपुर, फिरोजाबाद को 6 सितंबर को फतेहपुर कर्खा अंडरपास से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ दहेज हत्या से संबंधित मुकदमा दर्ज है और वह मामले में वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह, उपनिरीक्षक सौरभ शर्मा, कांस्टेबल विकास प्रिय अशोक तथा कांस्टेबल अंकुश कुमार शामिल रहे।