Loading...

किसानों की समस्याओं को लेकर बीडीओ को दिया ज्ञापन

Gargachary Times 9 September 2025, 17:53 200 views
Mathura
किसानों की समस्याओं को लेकर बीडीओ को दिया ज्ञापन
भारतीय किसान संघ ने मंगलवार को सीएम योगी के नाम बीडीओ को ज्ञापन दिया, इसमें किसानों की समस्याओं को उठाया गया । पदाधिकारियों ने कहा, रवी की फसल के बुवाई का समय आ रहा है। पिछले साल किसानों को इन दिनों खाद बीज और विद्युत संकट का सामना करना पड़ा था। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग उठाई कि समय रहते किसानों को खाद मिले, बीज उपलब्ध हों और बिजली भी मिले। उन्होंने आवारा गौ वंश पर भी रोक लगाने की मांग की। उन्होंने कहा , किसान रवि की फसल बुवाई के लिए कड़ी मेहनत करता है। लेकिन खाद बीज का संकट उसकी मेहनत पर पानी फेर देता है। इस मौके पर संघ के कोषाध्यक्ष पोहप सिंह,जिला उपाध्यक्ष डॉ राजेंद्र सिंह,जिला कार्यकारिणी सदस्य ठा विष्णु तरकर, ब्लॉक मंत्री अनूप रावत,ब्लॉक अध्यक्ष पंकज जादौन,सदस्य गजेन्द्र सिंह एड. ब्लॉक अध्यक्ष पंकज जादौन,सुरेश चौहान, ओमवीर यादव,भगत सिंह, हर्षित तिवारी,योगेश गौड़, दिनेश आदि मौजूद रहे।
Follow Samachar24