डीएम, एसएसपी व सीडीओ के साथ जे0एस0 विश्वविद्यालय का किया निरीक्षण
Gargachary Times
9 September 2025, 20:33
438 views
Firozabad
जे0एस0 यूनिवर्सिटी में फर्जीवाड़े को लेकर लगातार अनियमितता की शिकायतें प्राप्त हो रही थी, यहां से विभिन्न विषयों में स्नातक की पढ़ाई किये छात्र अपनी डिग्री और मार्कशीट प्राप्त करने के लिए दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन उनके साथ विश्वविद्यालय प्रशासन लगातार दुर्व्यवहार कर रहा है, छात्रों ने अपनी शिकायत जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से की जिस पर
जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन के साथ विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया और यहां बड़ी संख्या में मौजूद छात्रों का दुख-दर्द सुना जिसमें छात्रों द्वारा बताया गया कि उनको डिग्री प्राप्त करने के लिए पैसे की मांग की जा रही है, उनके अंक पत्र में तमाम तरह की गड़बड़ियां हैं, जिनको सुधारने हेतु भी उनसे पैसे मांगे जा रहे हैं, एक छात्र विकास के पिता संजीव कुमार ने बताया
कि उसके बेटे के साथ मारपीट की गई, डिग्री मांगने पर रजिस्ट्रार ने तमाम भद्दी-भद्दी गालियां दी, उन्होंने बताया कि उनके बेटे को डेढ़ साल से विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा परेशान किया जा रहा है, छात्रों की पीड़ा को देखते हुए जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने यहां पर लगभग तीन से चार घंटे रुक कर छात्रों के दर्द को सुना और उन्हें हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया
छात्र-छात्राओं ने बताया कि उनके अंक पत्रों में त्रुटियां हैं जिनके संशोधन के नाम पर उनसे धनराशि मांगी जा रही है, उनके प्रमाण पत्रों में दिनांक इत्यादि का अंकन नहीं है, जिससे वह कोई प्रतियोगी फार्म नहीं भर पा रहे हैं, जिससे उनका करियर अधर में चला गया है।