बलदेव में मनाया गया विश्व हिन्दूपरिषद का स्थापना दिवस
Gargachary Times
7 September 2026, 20:54
55 views
Mathura
मथुरा: मुख्य वक्ता आचार्य ज्ञानेश गौड सुदामा कुटी वृंदावन व्दारा बताया गया कि विश्व हिन्दूपरिषद की स्थापना संत मंहतों के सानिध्य में 1964 में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन स्थापना हुई । जिससे हिन्दू समाज में सनातन धर्म का जागरण किया जा सके । उसके उपरांत 1984 में विश्व हिन्दूपरिषद व्दारा युवाओं को संगठित करने के लिए बजरंग दल का गठन किया गया । जिससे अपने युवाओं में नशा खोरी को खत्म किया जा सके । अशोक सिंघल जी के नेतृत्व में बजरंग दल व विश्व हिन्दूपरिषद के व्दारा कारसेवा चलाई गई । जिसके व्दारा 6 दिसम्बर 1992 को अयोध्या में कलंकित बाबरी मस्जिद के ढांचे को ढहाया गया था । अब आप सभी के सामने भगवान श्रीराम अपने भवन में विराजमान हुए हैं । जिलाध्यक्ष व्दारा बताया गया कि कृष्ण जन्माष्टमी से 15 दिन तक पूरे भारत देश व विदेशों में प्रखंड व खंड स्तर पर स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाये जा रहे हैं ।
कार्य क्रम में उपस्थित जिलाध्यक्ष योगेश गौतम, जिला संगठन मंत्री विनय, जिला संयोजक जितेंद्र, जिला सत्संग प्रमुख आचार्य मनीष गर्गाचार्य, जिला गौरक्षा प्रमुख सतीश, प्रखण्ड मंत्री भरत सारस्वत, सत्येंद्र पहलवान, डा.जगदीश पाठक, शिवा उपाध्यक्ष, शिवा गर्ग आदि उपस्थित रहे ।