सिरसागंज पुलिस ने 74 मुकदमों से जुड़े अवैध हथियारों का कराया विनिष्टीकरण
Gargachary Times
7 September 2026, 20:57
57 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देश पर शस्त्र अधिनियम से संबंधित निस्तारित मुकदमों में बरामद अवैध हथियारों के विनिष्टीकरण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को थाना सिरसागंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सिरसागंज के नेतृत्व में थाना सिरसागंज पर दर्ज शस्त्र अधिनियम के 74 मुकदमों से संबंधित माल का नियमानुसार विनिष्टीकरण कराया गया। न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-02, शिकोहाबाद द्वारा मुकदमों के निस्तारण के बाद माल के विनिष्टीकरण की अनुमति प्रदान की गई थी।इसी क्रम में 7 सितंबर 2026 को उप जिलाधिकारी सिरसागंज सिद्धार्थ पाठक और क्षेत्राधिकारी सिरसागंज चंचल त्यागी की मौजूदगी में पुलिस टीम ने बरामद अवैध हथियारों को फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कराते हुए नियमानुसार नष्ट कराया।विनिष्टीकरण किए गए माल में 71 अवैध तमंचे व कारतूस तथा तीन अवैध चाकू शामिल रहे। पुलिस के अनुसार ये सभी हथियार शस्त्र अधिनियम से संबंधित निस्तारित मुकदमों में बरामद किए गए थे।
कार्रवाई के दौरान क्षेत्राधिकारी सिरसागंज चंचल त्यागी, उप जिलाधिकारी सिरसागंज सिद्धार्थ पाठक, प्रभारी निरीक्षक थाना सिरसागंज अनिल कुमार सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक धर्मवीर सिंह तथा हेड मोहर्रिर विजयभान सिंह मौजूद रहे।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि निस्तारित मुकदमों से संबंधित बरामद अवैध शस्त्रों का न्यायालय की अनुमति के बाद नियमानुसार विनिष्टीकरण कराया गया है। इस कार्रवाई का उद्देश्य अवैध हथियारों के सुरक्षित निस्तारण की प्रक्रिया को पूर्ण करना है।